जगाधरी -यमुना नगर में राम नवमी के शुभ अवसर पर अंतरराष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी, भवानी सेना, बजरंग दल व विभिन्न संगठनों के द्वारा शोभायात्रा निकाली
गई।जिसमें मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री चौधरी कंवर पाल गुज्जर जी रहे। इस शुभ अवसर पर अंतरराष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के द्वारा त्रिनेत्र रिसर्च एंड इन्वेस्टिगेशन फाउंडेशन व प्रयास टीम को बुलाया गया व विभिन्न- विभिन्न संगठनों को सम्मानित किया गया। इस शुभ अवसर पर शिक्षा मंत्री चौधरी कंवर पाल गुर्जर जी ने राम जी के भजन गाकर व लड्डू बांटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया व लोगों को राम नवमी की बधाई दी।इस शुभ अवसर पर अंतरराष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के अध्यक्ष विपिन वर्मा जी व उनकी टीम और त्रिनेत्र रिसर्च एंड इन्वेस्टिगेशन फाउंडेशन व प्रयास टीम से अशोक लम्बा,ऐश्वर्या कौशिक, प्रशांत शर्मा ,कार्तिक शर्मा, अभिनव व मोहित आदि लोग मौजूद रहे।
