Type Here to Get Search Results !

सहारनपुर/पुवांरका-मां जवाला जी भव्य मेला का हुआ समापन-मां भक्तों के हृदय को जान लेती है भक्तों के मन को पहचान लेती मां !


जनता रोड गांव आसनवाली के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में 27 मार्च से प्रारंभ हुए मेले का आज शुक्रवार 31 मार्च मे समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा कि मां के दरबार जाएंगे मां के चरणों में शीश झुकाएंगे मां को अपना दुख सुनाएंगे मां का आशीर्वाद पाएंगे मां ज्वाला जी सब की मनोकामना पूर्ण करगी ।गांव आसनवाली का बहुत प्राचीन मंदिर है इसकी स्थापना सन 1957 में स्वर्गीय जादोसिंह द्वारा मां के आशीर्वाद से हुई और उसके  बाद से ही यहां पर मेला लगने का आरंभ हुआ।इसमें दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं और जिनके मन की मुराद माता रानी पूरा करती है माता जी का भव्य मंदिर है,यह आस्था का मंदिर है,यह मेला लगभग 50 वर्षों से लगता है, सभी धर्मों के लोग इस में भाग लेते हैं,इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा इस अवसर पर भव्य मेले में दुकानदारों को साज सजावट और उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया।खिलौनों के  दुकानदारों को जिनमें शौकीन प्रथम नंबर पर रविंदर दूसरे स्थान पर ज्वैलरी में मोहम्मद तनवीर प्रथम स्थान पर चाट पकौड़ी की दुकान में कुशल पाल प्रथम स्थान पर उत्कर्ष सम्मान पत्र देकर सम्मानित किए गए।इस अवसर पर मां ज्वाला जी ट्रस्ट के व्यवस्थापक संतोष देवी, सुनील राणा, विनय राणा  एवं सेवा समिति में शक्ति राणा,अभिषेक राणा, सोहन गिरी जी महाराज शिवानंद सर्वेश शास्त्री कुलदीप राणा विनय राणा,श्याम सिंह,बबलू राणा,पंकज राणा,नीटू अमरदीप राणा,सौरभ,अर्जुन आदि सभी सेवा समिति के सदस्यों उपस्थित रहे। अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया गया और सामूहिक रूप से भविष्य में भी इसी प्रकार का सहयोग सभी के द्वारा मिलता रहे यह निवेदन किया। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मेले को सकुशल संपन्न कराया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.