Type Here to Get Search Results !

वन विभाग में 150 कर्मियों का तबादला

वन विभाग में प्रोमोशन के बाद बड़े पैमान पर तबादले हुए हैं। विभाग ने डिप्टी रेंजर के तौर पर पदोन्नत हुए कर्मचारियों को दूसरी जगह भेजने का फैसला किया है। इन्हें डिप्टी रेंजर के पद पर पदोन्नति के बाद अब पोस्टिंग दी गई है। वन विभाग ने डिप्टी रेंजर के तौर पर पदोन्नत हुए 150 कर्मचारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में आदेश प्रधान मुख्य अरण्यपाल ने जारी किए हैं। वन विभाग में 351 वनरक्षकों को पदोन्नति मिल चुकी है। गौरतलब है कि प्रदेश भर में वन विभाग के पास 2082 बीट हैं। इसके अलावा 58 चैकपोस्ट हैं। इसके अलावा जू और बंदर नसबंदी केंद्रों पर भी वन रक्षकों की तैनाती की गई है।
शिक्षा मंत्री से आश्वासन के बाद लौटे बेरोजेगार
शिक्षक भर्ती का ड्राफ्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हजारों बेरोजगार युवा सडक़ों पर उतर गए हैं। यह अधिकतर वही बेरोजगार युवा है जिन्होंने कमीशन फाइट करते हुए विभिन्न परीक्षाएं दी हुई है। गुरुवार को सचिवालय का घेराव कर युवाओं ने प्रदर्शन किया। वहीं, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इन छात्रों से बात की और कहा कि जो सूचनाएं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसमें सच्चाई नहीं है। खुद मुख्यमंत्री यह स्पष्ट कर चुके हैं कि शिक्षकों की भर्ती अस्थाई तौर पर नहीं की जाएगी और न ही बैक डोर भर्ती के पक्ष में सरकार है। ऐसे में इन युवाओं को घबराने की जरूरत नहीं है।
एनपीएस कटौती बंद होने से कर्मचारी खुश
मंडी। प्रदेश में कर्मचारियों को एनपीएच कटौती बंद होने पर खुशी की लहर है। यह बात नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कही। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा उनके सहयोगी उपमुख्यमंत्री, जगत सिंह नेगी हर्षवर्धन चौहान, धनीराम शांडिल, विक्रमादित्य सिंह, रोहित ठाकुर,

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.