त्रिनेत्र रिसर्च एंड इन्वेस्टीगेशन फाउंडेशन एवं फिटनेस 99 जिम के तत्वाधान में लोगो को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक !त्रिनेत्र रिसर्च एंड इन्वेस्टीगेशन फाउंडेशन टीम की और से स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने को होंगे जगह जगह कार्यक्रम !
त्रिफ टुडे न्यूज़ : रामपुर - जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। कोरोना काल में सभी ने यह महसूस भी किया है कि स्वास्थ्य के प्रति सदैव जागरूक रहना चाहिए। इसलिए आज जनपद सहारनपुर के रामपुर में स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सचिन चौधरी चेयरमैन त्रिनेत्र अनुसन्धान एवं जांच फाउंडेशन ने बताया की इस कार्यकर्म को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के लोगों के स्वास्थ्य के स्तर को ऊंचा उठाना और इसके प्रति उन्हें जागरूक करना है। हर व्यक्ति स्वस्थ रहे और उसे अच्छे इलाज की सुविधा मिल सके, साथ ही लोग जागरूक हों ताकि दुनिया भर में फैली गंभीर बीमारियों की रोकथाम की जा सके।
