Type Here to Get Search Results !

वन विभाग की रेंज तहसील सदर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित आरा मशीनें वन विभाग द्वारा सीज किए जाने के बाद भी जहांगीर व फैयाज द्वारा संचालित है।


सहारनपुर वन विभाग के(एस.डी.ओ) द्वारा वन प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग सहारनपुर के आदेशों की अनुपालन में 15 दिसंबर 2022 में वन विभाग की रेंज तहसील सदर सहारनपुर मैं अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों के विरुद्ध रेंज केस संख्या:31-32-33-34/2022 दर्ज कराते हुए बेहट रोड नाज़रपुरा रविदास मंदिर के पास गांव मड से पहले जहांगीर पुत्र समीम द्वारा अवैध रूप से संचालित आरा मशीन शहीत 4 अवैध आरा मशीनें सीज की गई थी।परंतु सहारनपुर वन विभाग की रेंज तहसील सदर सहारनपुर में सीज की गई अवैध रूप से आरा मशीन बेहट रोड नजरपुर रविदास मंदिर के पास गांव मड से पहले जहांगीर पुत्र समीम द्वारा पुने संचालित की गई है वह गांव सुमली कब्रिस्तान के पास अवैध आरा मशीन जोकि फैयाज द्वारा पुने से अवैध आरा मशीन संचालित की गई है जो कि सहारनपुर वन प्रभागीय निदेशक के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए पुने से अवैध आरा मशीनें संचालित की गई है।अब देखना है कब तक वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी संज्ञान लेकर सीज की गई अवैध आरा मशीनें पुने से संचालित करने वाले जहांगीर वह फैयाज विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध आरा मशीनें बंद करा कर उक्त लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराते है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.