Type Here to Get Search Results !

प्रधान ने कराया गांव में कीटनाशक का छिड़काव !

प्रधान ने कराया गांव में कीटनाशक का छिड़काव !


सहारनपुर, बलिआखेड़ी । क्षेत्र में बढ़ते हुए बुखार के प्रकोप में मच्छरों के खात्मे के लिए ग्राम बलिआखेड़ी  प्रधान पूनम शर्मा द्वारा अभियान चलाकर सफाई कराई गई। साथ ही कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराया गया। नगर एवं क्षेत्र में बुखार का कहर बना हुआ है, दर्जनों लोग बुखार से ग्रस्त है। शायद ही कोई चिकित्सक ऐसा हो, जिसके पास बुखार पीड़ितों की लाइन न लगी हो। तीन दिन पूर्व बुखार की चपेट में आने पर गांव के  14 वर्षीय छात्र को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया ! रविवार को ग्राम प्रधान पूनम शर्मा  द्वारा गांव में सफाई अभियान चलाने के साथ-साथ कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराया गया। प्रधान ने भी ग्रामवासियों से खुद भी अपने घरों के आसपास सफाई रखने एवं गांव में सफाई में लगे कर्मियों का सहयोग किए जाने की अपील की है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.