Type Here to Get Search Results !

सरस्वती पब्लिक स्कूल सौराना में पढ़ने वाले हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में पास होने वाले छात्र–छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे–आर्यन और मुस्कान ने स्कूल टॉप किया !


सरसावा:- हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम यूपी बोर्ड द्वारा घोषित किया गया – सौराना के सरस्वती पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट कला वर्ग में मुस्कान पुत्री अमजद ने 75 प्रतिशत अंक व हाई स्कूल में आर्यन पुत्र अश्विनी कुमार ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप कर नाम रोशन कियाl हाईस्कूल में द्वितीय स्थान तन्नु पुत्री रविन्द्र व तृतीय स्थान खुशबू पुत्री अशोक ने प्राप्त कियाl इंटर विज्ञान वर्ग में द्वितीय स्थान पर आशु पुत्री शीशपाल, तृतीय स्थान पर कला वर्ग में मुस्कान पुत्री शजरा ने प्राप्त किया। परीक्षा परिणाम देखते ही छात्र/छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं ने अपने सरस्वती स्कूल व गुरुजनों और माता पिता का नाम रोशन कियाl इस दौरान प्रबन्धक विनेश कुमार त्यागी, प्रधानाचार्य अल्पना चौधारी व समस्त अध्यापकगण मौजूद रहे|

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.