Type Here to Get Search Results !

एक कदम और मानवता की ओर, विदेश मे फंसे कमलेश गुप्ता की हो रही है वतन वापसी



सहर्ष पूर्वक आप सभी को अवगत कराना है की बीते 1 वर्ष पहले फाजिलनगर निवासी कमलेश गुप्ता जी विदेश दुबई कमाने गए थे जहां कंपनी के मालिक ने इनसे काम करवाया और इन्हे  प्रताड़ित भी किया और इन्हें सैलरी भी नहीं दिया जिसकी सुचना संस्था के अहम सदस्य रिंटू सिंह जी को प्राप्त हुई जिनके माध्यम से संस्था के बारे में कमलेश गुप्ता जी को पता चला उन्होंने ने संस्था से संपर्क साध कर अपनी कुशल वतन वापसी के संबंध में पूरा पेपर उपलब्ध कराया जिसके फलस्वरूप आज 62 दिन के कठिन मशक्कत के बाद दूतावास द्वारा वाइट पासपोर्ट बनवा कर इन्हे सकुशल इंडिया भेजा जा रहा है इस मामले में श्री प्रदीप पांडे जी और विजय मद्धेशिया जी का अहम योगदान रहा है श्री पांडे जी दिन-रात ऐसे पीड़ितों की सेवा में तत्पर है 

कमलेश गुप्ता के लिए उन्होंने दिन को दिन और रात को रात नहीं समझा जिसके बदौलत कमलेश गुप्ता जी आज अपने वतन वापसी कर रहे हैं इतना ही नही श्री प्रदीप पांडे जी के द्वारा पीड़ित कमलेश गुप्ता जी को कोर्ट/ दूतावास भी ले जा कर इनका वीजा कैंसिल करवाया गया जिसके वजह से आज पासपोर्ट जारी हुआ है और आज यह अपने वतन वापस लौट रहे हैं।

हम इनकी मंगलमय यात्रा की कामना करते हैं

संस्था के उच्च  विचारों के प्रति मूर्ति श्री अरविंद सागर सर जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं जिनके नेक विचारों के बदौलत यह संस्था एक बुझे हुए चिराग को जलाने का प्रयास कर रही है संस्था के सभी सदस्यों को बहुत बहुत धन्यवाद

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.