अबेहटा सहारनपुर
भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी ने कहा कि भाजपा की लोकप्रियता व भाजपा सरकारों द्वारा किए गए देश के चहुंमुखी विकास से विपक्ष में बौखलाहट है। भाजपा ने जो कहा वो कर दिखाया। मंगलवार को मोहल्ला गुजरान में भाजपा प्रत्याशी सपना रुहेला के आवास पर हुईं पार्टी की बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दों पर निकाय चुनाव लड़ रही है तथा जीत हासिल करेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि तरह तरह के गठबंधन बनाकर भाजपा को घेरने का काम किया जा रहा है परंतु जनता असलियत जा चूकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए आपसी मतभेद भुलाकर चुनाव में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान उत्तराखंड राज्य योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष विनय रुहेला, चुनाव प्रभारी अनिल कुमार पुंडीर, मंडल अध्यक्ष चौधरी सुशील पंवार, मनोज आर्य, सोनू गुप्ता, रिंकू जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आदि रहे।