प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 20 मई को जापान के हिरोशिमा में क्वाड देशों के राष्ट्राध्क्षों के साथ बैठक की इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमें 2024 में भारत में क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने में खुशी होगी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथोनी अल्बनीज और जापानी पीएम फुमियो किशिदा के साथ ही मीटिंग में पीएम मोदी ने कहा कि इस क्वाड समिट में हिस्सा लेते हुए मुझे खुशी हो रही है उन्होंने कहा कि क्वाड समूह इंडो-पैसिफिक में शांति स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है इसमें कोई संदेह नहीं है कि इंडो पैसिफिक व्यापार इनोवेशन और विकास का इंजन है हम एकमत है कि इंडो पैसिफिक की सुरक्षा और सफलता केवल इस क्षेत्र के लिए ही नहीं बल्कि विश्व के लिए महत्वपूर्ण है रचनात्मक एजेंडा के साथ साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को दी बधाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि साझा प्रयासों के साथ मुक्त खुला और समावेशी इंडो पैसिफिक के हमारे विजन को व्यावहारिक आयाम दे रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को इस समिट की सफल अध्यक्षता के लिए अभिनंदन और बधाई देता हूं 2024 में क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन का आयोजन करने में भारत को खुशी होगी क्वाड चार देशों का सूमह है जिसमें भारत अमेरिका ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं हमने पिछले दो वर्षों में अच्छी प्रगति की बाइडेन इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने कहा कि मैं फिर से करीबी दोस्तों के बीच आकर खुश हूं
भारत 2024 में क्वाड शिखर सम्मेलन की करेगा मेजबानी पीएम मोदी ने की घोषणा
May 20, 2023
0
Tags