(मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख) अयोध्या अयोध्या जनपद के विधानसभा मिल्कीपुर क्षेत्र के इनायत नगर सर्किल अंतर्गत रेवना पूरे नोखई मिश्र का पुरवा निवासी 40 वर्षीय महिला साड़ी के सहारे फांसी के फंदे से लटक कर दी जान आपको बता दें कि बीते दिनांक 28 29 मई को रात लगभग 10:00 बजे संतोष कुमारी उम्र 40 वर्ष पत्नी घनश्याम कोरी जो बारात गए हुए थे तभी उनकी पत्नी संतोष कुमारी ने साड़ी के सहारे फांसी लगा ली बच्चों द्वारा शोर शराबा मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए ग्रामीणों की सूचना पर 112 नंबर व थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंच गए घटना को संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी नीरज सिंह ने शव को कब्जे में ले लिया सव का पंचनामा कराने के उपरांत रात्रि 2:30 मृतका की लाश को शव विच्छेदन हेतु जिला भेज दिया गया वहीं बता दें कि मृतिका संतोष कुमारी के 7 बच्चे हैं जिनमें से 6 पुत्र व एक पुत्री है परिवार में दुख के बादल छाए हुए हैं बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है
साड़ी के सहारे फांसी के फंदे से लटककर 40 वर्षीय महिला ने दी जान
May 29, 2023
0