Type Here to Get Search Results !

इमरान खान के घर से भाग रहे 6 और आतंकवादी गिरफ्तार एक दिन पहले 8 पकड़े गए शहबाज सरकार का दावा



पाकिस्तान के लाहौर शहर के पुलिस अधिकारी CCPO बिलाल सिद्दीकी काम्याना ने शुक्रवार 19 मई को ज़मान पार्क से भाग रहे छह और आतंकवादियों को गिरफ्तार करने का दावा किया. इसके बाद दिए गए समय सीमा खत्म होने के बाद पकड़े गए बदमाशों की कुल संख्या 14 हो गई शहर के पुलिस प्रमुख ने कहा कि उनमें से चार को अस्करी टावर हमले के मामले में नामजद किया गया था जबकि अन्य दो जिन्ना हाउस में तोड़फोड़ में शामिल थे जमान पार्क से भाग रहे आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया आतंकवादियों को सौंपने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम पंजाब सरकार ने बुधवार 17 मई को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ PTI को आतंकवादियों को सौंपने या कार्रवाई करने के लिए 24 घंटे का समय दिया था. हालांकि प्रांतीय अधिकारियों ने बाद में तलाशी अभियान शुरू करने से पहले PTI प्रमुख इमरान खान के साथ बातचीत करने का फैसला किया. पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिम नकवी के निर्देशों का पालन करते हुए लाहौर के आयुक्त मुहम्मद अली रंधावा की अध्यक्षता में एक बैठक की, जिसमें ये फैसला लिया गया कि PTI के साथ बातचीत के लिए जुमे की नमाज के बाद जमान पार्क पहुंचा जाएगा. नकद पुरस्कार देने की घोषणा सूत्रों के मुताबिक पार्टी प्रतिनिधियों के साथ PTI प्रमुख इमरान खान के लाहौर स्थित आवास पर तलाशी अभियान पर चर्चा करने के लिए सरकार की टीम आज शुक्रवार 19 मई दोपहर करीब दो बजे जमान पार्क पहुंचेगी सूत्रों ने कहा कि अगर दोनों पक्ष सहमत होते हैं तो 400 पुलिस कर्मियों के खोजी दल घर के अंदर जाकर तलाशी लेगी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.