Type Here to Get Search Results !

सुबह साढ़े 9 बजे फोन पर मां-बाप से की बात और साढ़े 11 बजे शहीद हो गया हिमाचल का लाल


नाहन हिमाचल का एक और सपूत वतन पर कुर्बान हो गया है राजौरी में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सिरमौर जिला के शिलाई के प्रमोद नेगी ने शहादत का जाम पिया है 25 वर्षीय शहीद प्रमोद नेगी अपने पीछे माता पिता और भाई को छोड़ गए हैं आज सुबह साढ़े नौ बजे के करीब प्रमोद में माता पिता से फोन पर बात की थी, जिसके बाद वह सर्च आप्रेशन में निकल गए और साढ़े 11 बजे शहीद हो गए प्रमोद चौथी पैरा में तैनात थे  उनके शहीद होने से शिलाई सहित समूचा हिमाचल गम में डूब गया है प्रमोद नेगी जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में एक सर्च ऑपरेशन टीम का हिस्सा थे बताया जा रहा है कि आतंकियों ने एक विस्फोटक उपकरण दागा, जिसकी चपेट में आकर पांच जवान शहीद हो गए और एक अधिकारी सहित दो जवान घायल हो गए प्रमोद नेगी का छोटा भाई नितेश नेगी भी 2018 में आम्र्स पंजाब में भर्ती हुआ है दोनों भाई भारत मां की सेवा में तत्पर हैं शहीद प्रमोद नेगी 2017 में पैरा रेजीमेंट में भर्ती हुए थे और पिछले दो सालों से भारत की सुरक्षा करने वाली स्पेशल फोर्स में सेवाएं दे रहे थे स्पेशल फोर्स में प्रमोद नेगी को रेड कैप से भी सम्मानित किया गया था



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.