Type Here to Get Search Results !

भाजपा प्रत्याशी सपना रुहेला के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ भारी संख्या में महिलाएं रही शामिल

भाजपा प्रत्याशी सपना रुहेला ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके लिए रोजगार जैसे अवसर पैदा करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी
अबेहटा सहारनपुर
निकाय चुनाव की मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। रविवार की रात कस्बे के मोहल्ला नयाबास में भारतीय जनता पार्टी के आयोजित चुनावी कार्यक्रम में भाजपा पार्टी की वरिष्ठ नेता उर्मिला शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि  कस्बे में विकास कराना है तो भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें और कस्बे में विकास को एक नई गति दें भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास कराने में विश्वास रखती है। उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री विनय रुहेला ने कहा कि कस्बे में सरकारी योजनाओं का लाभ अगर जनता को लेना है तो भाजपा प्रत्याशियों को वोट दें और उसको जीता कर नगर पंचायत में भेजें तभी कस्बे में विकास हो पाएगा। भाजपा प्रत्याशी सपना रुहेला व मंडल अध्यक्ष सुशील पंवार, अजय सिंह रुहेला ने लोगों से वोट की अपील की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.