सांप विषकन्या नालायक बजरंग दल पर बैन से लेकर बजरंगबली की जय और चुनाव आयोग तक पहुंचे कर्नाटक की संप्रभुता जैसे बयान खत्म होने के बाद कर्नाटक की 224 सीटों पर बुधवार को करीब 66 फीसदी पड़े अब इंतजार 13 मई को आने वाले रिजल्ट का है इसी बीच बुधवार को एग्जिट पोल सामने आए एग्जिट पोल्स में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ रही है। आज तक के सर्वे में तो कांग्रेस कीे पूर्ण बहुमत की सरकार बनती बताई जा रही है वहीं तीन पोल में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनती नजर आ रही है यानी सरकार बनाने के आंकड़ों से पांच से 10 सीट दूर कुल चार सर्वे में हंग असेंबली है चार सर्वे जेडीएस को 21 से 33 सीट के साथ किंगमेकर बता रहे हैं यानी 2018 की तरह एक बार फिर जेडीएस के बिना कांग्रेस या भाजपा की सरकार नहीं बनेगी सिर्फ एक सर्वे में भाजपा की सरकार बन रही है
कर्नाटक में कांग्रेस एग्जिट पोल में भाजपा से छिनती दिख रही सत्ता जेडीएस बनेगी किंगमेकर
May 10, 2023
0
Tags