Type Here to Get Search Results !

खड़ी कार में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग थाने पर शिकायत


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या शुक्रवार की सुबह द्वार के सामने सड़क के दूसरी पटरी पर खड़ी कार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने की शिकायत स्थानीय थाने पर की गई है घटना अयोध्या जनपद के तारुन थाना क्षेत्र के रामपुर भगन चौकी क्षेत्र के रामपुर भगन बाजार की पश्चिमी छोर की है जहां पर शुक्रवार की सुबह लगभग 9:00 बजे की आसपास राम तीरथ कसौधन पुत्र स्वर्गीय राममिलन कसौधन की द्वार के दूसरी पटरी पर खड़ी कार 42 क्यू 2830 मारुति रिट्ज एक्स वाई में आग लगने की सूचना बगल एजेंसी पर काम कर रहे एक मकैनिक द्वारा दी गई  जिस पर तत्काल पहुंचे परिजनों सहित राम तीरथ कसौधन ने आग को मशक्कत के बाद बुझा लिया परंतु इस दौरान आग की चपेट में आने से कार में लाखों रुपए का नुकसान हो गया  वही इस संबंध में शुक्रवार की शाम पीड़ित राम तीरथ ने बताया कि उसे आशंका है कि किसी व्यक्ति द्वारा उसकी कार में आग लगा दी गई है  इसकी शिकायत उसने थाने पर किया है 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.