अरुणाचल प्रदेश में तैनात हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की ग्राम पंचायत सरधवार के गांव रोपड़ू का जवान शहीद हो गया है। इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शहीद संदीप कुमार(30) डोगरा रेजीमेंट में अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे, जहां उनकी माइन ब्लास्ट से मौत हो गई। शहीद संदीप कुमार पुत्र हीरालाल का एक भाई भी भारतीय सेना में ही सेवाएं दे रहा है। बताया जा रहा है बीते 30 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान सर्च ऑपरेशन करते हुए माइन ब्लास्ट में संदीप कुमार शहीद हो गए। शहीद का एक डेढ़ साल का बेटा भी है। शहादत की सूचना मिलने पर शहीद की पत्नी बेसुध है। जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत प्रधान पवन ठाकुर ने कहा की संदीप कुमार ने देश के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी है। शहीद की पार्थिव देह आज बुधवार को उनके पैतृक गांव में पहुंचेगी, जहां अंतिम संस्कार होगा
अरुणाचल प्रदेश में हिमाचल के मंडी का जवान शहीद, बुधवार को पहुंचेगी पार्थिव देह
May 02, 2023
0
Tags