Type Here to Get Search Results !

भारी तूफान ने मचाया कहर आम की फसलें हुई बर्बाद



 
रात आए चक्रवाती तूफान ने क्षेत्र में कहर बरपाते हुए भारी नुक़सान पहुंचाया हैं जिसके कारण आम की फसलें धराशाई होने से बाग मालिकों में दुख का माहौल व्याप्त है बुधवार को देर रात्रि तल्हेडी क्षेत्र में आए भयंकर तूफान के कारण क्षेत्रवासियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। तेज रफ्तार हवा के झोंकों से बिजली के खंभे उखड़ गए जिसके कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई और लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा है इसके अलावा तूफान का इतना भयावह नजारा देखकर हर कोई घबरा रहा था जिसके कारण कस्बे में दुकानदारों के होर्डिंग और टीन शेड टूट कर सड़क पर बिखर गए जिसे देखकर दुकानदारों के होश उड़ गए *गांव तल्हेडी बुजुर्ग निवासी फरागत पुत्र गुलजार व पहाड़पुर निवासी सलीम ने बताया कि उनके तीन आम के बाग हैं जिनमें तेज हवा के कारण भारी नुकसान हुआ है उन्होंने बताया कि उनका एक बाग मानकी मंदिर के पास है जिसमें करीब 35 कट्टे आम टूट कर गिर गए जबकि दूसरा बाग पहाड़पुर में है जिसमें करीब 20 कट्टे आम धराशाई हो गए हैं इसके अलावा तीसरा बाग गांव तल्हेडी में है उसमें भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है उन्होंने बताया कि अचानक आई इस आपदा से हमारा काफी नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई करना हमारे लिए मुश्किल है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.