Type Here to Get Search Results !

नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मेयर पद प्रत्याशी प्रमिला राजपूत के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर किया सघन जनसंपर्क

मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर बड़ी संख्या में एकत्रित कांग्रेसियों ने जुलूस और नारों के साथ रिकाबगंज से चौक होते हुए फतेहगंज चौराहे तक सड़क के दोनों पटरी पर स्थित दुकानदारों से वोट मांगे और अपनी ताकत दिखाई वही नगर पालिका परिषद रुदौली में जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी के चेयरमैन पद प्रत्याशी शेषनाथ यादव ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकालकर लोगों को चौंका दिया उनके साथ प्रमुख रूप से पंडित सुशील कुमार त्रिवेदी रमरम प्रताप बहादुर सिंह आसिम मुन्ना शरद त्रिवेदी नरेंद्र राठौर, उस्मान अंसारी आदि ने हिस्सेदारी की इससे पूर्व कांग्रेस कार्यालय पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा जनता सकारात्मक रूप से कांग्रेस के पक्ष में खड़ी दिखाई पड़ रही है हम चुनाव में मजबूत स्थित में हैं तथा चुनाव परिणाम अप्रत्याशित होगी और कांग्रेस पार्टी की निश्चित रूप से विजय होगी मेयर प्रत्याशी प्रमिला राजपूत ने कहा निगम क्षेत्र में स्थित आम जनता भाजपा के कार्यशैली से पूरी तरह नाराज है जनता में पिछले नगर निगम के कार्यप्रणाली को लेकर भारी गुस्सा है महंगाई चरम पर है कोरोना के कारण लोगों का व्यापार चला गया इसके बावजूद निगम में बैठी भाजपा की सरकार ने आमजन को कोई राहत  देने की जगह जनता पर टैक्स का बोझ लादने का कार्य किया हमें अफवाहों से सतर्क रहने की जरूरत है और कांग्रेस पार्टी यदि नगर निगम का चुनाव जीती है तो हम लोगों के बकाया सभी टैक्सों को माफ करने का कार्य करेंग हाउस टैक्स और वाटर टैक्स आधे कर दिए जाएंगे जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ अपने मेयर पद प्रत्याशी को चुनाव लड़ा रहा है और आने वाली 13 तारीख का परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहेगा जुलूस में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम चेत नारायण सिंह महिला जिला अध्यक्ष रेनू राय महानगर सेवादल अध्यक्ष बसंत मिश्रा अनिल सिंह अनिल तिवारी जमील राम अवध पासी कविंद्र साहनी उमेश उपाध्याय डॉ विनोद गुप्ता हकीम नूर उल हक अशोक राय अशिष यादव राम चरित्र मौर्य धर्मेंद्र सिंह पास्टर प्रवीण श्रीवास्तव रामेंद्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं  है 































Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.