सहारनपुर देवबंद थाने मैं तैनात रहे इंस्पेक्टर वेगपाल को अदालत ने जेल भेज दिया है। दुष्कर्म के आरोप की सुनवाई करते हुए अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। मामला थाना देवबंद क्षेत्र का है एक महिला का आरोप था कि वर्ष 2015 में उसके साथ दुष्कर्म किया गया था 2 साल पहले देवबंद थाने में महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था आरोप था कि थाने में तैनात तत्कालीन थानाध्यक्ष, एसएसआई समेत चार पुलिसकर्मियों ने दुष्कर्म किया था। विवेचना के बाद मुकदमे को खत्म कर दिया था। लेकिन रिपोर्ट अदालत पहुंची तो फिर से सुनवाई शुरू हो गई। अदालत ने अभियुक्त इंस्पेक्टर वेगपाल सिंह समेत पुलिस कर्मियों के पेश न होने पर गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। वारंट के बाद इंस्पेक्टर अदालत में पेश हुए अदालत ने उनको जेल भेज दिया है
दुष्कर्म के मुकदमे मैं आरोपी इंस्पेक्टर को जेल भेजा
May 03, 2023
0
Tags