Type Here to Get Search Results !

अनियंत्रित बाइक खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई,बाइक सवार घायल



 
हाईवे पर स्थित तल्हेडी बुजुर्ग कस्बे में अनियंत्रित बाइक लोहे के गाटरो से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में टकरा गई जिसके कारण बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने घायल युवको को नागल सीएचसी पहुंचाया बुधवार को दोपहर के समय बाइक चालक संदीप पुत्र राजकुमार और मोनू पुत्र जसवीर निवासीगण पहासू थाना रामपुर मनिहारान अपनी बाइक सुपर स्प्लेंडर यूपी 11 बीपी 1688 पर सवार होकर अपने गांव से देवबंद जा रहे थे जैसे ही वह तल्हेडी बुजुर्ग बस अड्डे पर पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी लोहे के गाटरो से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकरा गई जिसके कारण दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े सड़क पर हुई दुर्घटना को देखकर आसपास के राहगीर और दुकानदार  घटनास्थल पर एकत्रित हो गए जिन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर ट्रैक्टर ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही तल्हेडी चौकी पुलिस से हेड कॉन्स्टेबल अमित भाटी व कपिल प्रधान मौके पर पहुंची और उन्होंने घायल अवस्था में पड़े संदीप और मोनू को एंबुलेंस से नागल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया सीएचसी पर मौजूद चिकित्सकों ने दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार देते हुए बताया कि दोनों युवक खतरे से बाहर है जिसकी सूचना मौके पर आए उनके परिजनों को दे दी गई है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.