मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या बकाया विद्युत बिल वसूली के लिए विद्युत उपकेंद्र बीकापुर द्वारा शनिवार को बीकापुर कस्बे में अभियान चलाया गया इस दौरान बकाया विद्युत बिल ना जमा करने पर 10 विद्युत उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन विच्छेद किया गया तथा 75000 रुपए बकाया विद्युत बिल की वसूली भी की गई विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर सुशील गर्ग द्वारा भी बीकापुर कस्बे में पहुंचकर विद्युत उपकेंद्र बीकापुर द्वारा चलाए जा रहे विद्युत बकाया वसूली अभियान की समीक्षा की गई तथा विद्युत उपभोक्ताओं से समय पर अपना विद्युत बिल जमा करा देने की अपील भी की गई बकाया विद्युत बिल वसूली टीम में अवर अभियंता दिलीप कुमार कनौजिया के अलावा लाइनमैन पवन कुमार मौर्य राहुल पुनीत यादव दिनेश कुमार राजकुमार राजेंद्र सहित अन्य विद्युत कर्मी शामिल
विद्युत विभाग द्वारा चलाया गया बकाया विद्युत बिल वसूली अभियान
May 20, 2023
0