Type Here to Get Search Results !

ट्रेन से गिरकर वृद्ध की मौत


गांव खनजा रेलवे फाटक के समीप ट्रेन से गिरकर वृद्ध की मौत हो गई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह तल्हेडी बुजुर्ग क्षेत्र के गांव खनजा रेलवे फाटक के समीप कुछ राहगीरों ने रेलवे लाइन पर एक वृद्ध पुरुष का शव क्षत विक्षत स्थिति में पडा देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया जिसकी जानकारी प्राप्त होते ही तल्हेडी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त हेतु उसकी छानबीन करने लगी जिसकी जेब से आधार कार्ड प्राप्त हुआ उसके अनुसार उसकी शिनाख्त बलकार सिंह पुत्र मुख्तार सिंह निवासी पट्टी सराय छोला साहिब तरनतारन पंजाब के रूप में हुई जिसके उपरांत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और उसके परिजनों को सूचित किया पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.