यूपी के मथुरा में छह साल के एक बच्चे की मां हर महीने किराया वसूलने आने वाले मकान मालिक पर ऐसी फिदा हुई कि उसके साथ मिलकर अपने पति को गला दबाकर मार डाला फिर पुलिस को बताया कि पति ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है मामला मथुरा के थाना गोविंदनगर इलाके का है सोमवार को एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने खुलासा करते हुए बताया कि तीन मई की रात गोविंदनगर थाना क्षेत्र के लक्षमीनगर में सिकंदर उर्फ हीरा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी पत्नी ने पुलिस को बताया कि गले में फंदा लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि उसकी मृत्यु का कारण गला दबनास्ट्रेंगुलेशन आया है यहीं से पुलिस का शक गहरा गया एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में गोविंदनगर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी इस दौरान लोकल इंटेलीजेंस, अन्य माध्यम और कालोनीवालों से मिली जानकारी के आधार पर युवक की हत्या के मामले में पत्नी और उसके प्रेमी गौरव उर्फ डेविड सैनी का नाम प्रकाश में आया। मृतक के भाई प्रहलाद सैनी निवासी लक्ष्मीनगर, बिरला मंदिर ने भाई की हत्या के आरोप में दोनों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी तभी से पुलिस टीम इनकी तलाश में जुटी थी पुलिस ने सटीक सूचना पर सोमवार को हनुमान मंदिर बिरला मंदिर के समीप से इनको गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशांदेही पर हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद कर चालान किया है एसएसपी ने बताया कि मृतक सिकंदर उर्फ हीरा अपनी पत्नी और छह साल के बच्चे के साथ गौरव उर्फ डेविड के घर में किराये पर रहता था बताते हैं कि गौरव किराया लेने आता रहता था इस दौरान ही गौरव के हीरा की पत्नी के साथ अवैध संबंध हो गये पति सिकंदर को भी दोनों के बीच रिश्ते की जानकारी हो गयी थी इसके चलते पति-पत्नी में विवाद होता रहता था
शादीशुदा महिला मकान मालिक पर ऐसी हुई फिदा के अपने हाथो पति का कत्ल कर डाला
May 09, 2023
0