Type Here to Get Search Results !

तल्हेडी बुजुर्ग गांव चंदेना कोली मे मामूली बात पर बुजुर्ग को लाठी डंडों से मौत के घाट उतारने वाले दोनों फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया



 
तल्हेडी बुजुर्ग क्षेत्र के गांव चन्देना कोली में विगत गुरुवार को खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई थी जिसमें करीब 70 वर्षीय ऋषिपाल पुत्र रुला सिंह की मौत हो गई थी परिजनों द्वारा दी गई नामजद तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया था जिसके अंतर्गत शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था जबकि दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार को थाना अध्यक्ष हृदय नारायण सिंह ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गठित की जिसके अंतर्गत इंस्पेक्टर सिराजुद्दीन एस आई बृजपाल सिंह तल्हेडी चौकी प्रभारी अजय कसाना हेड कॉन्स्टेबल कपिल प्रधान और शिवम ने मुखबिर द्वारा दी गई सटीक सूचना पर दबिश देते हुए हत्यारोपी आशीष उर्फ सेठी पुत्र अशोक कुमार और कुणाल पुत्र सतीश निवासी गण चंदेना कोली को साखन नहर के निकट से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोपित दोनों फरार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.