Type Here to Get Search Results !

विश्व शांति एवं सामंजस्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक महत्वपूर्ण कड़ी


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्धा मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान भारत सरकार के तत्वाधान एवं विवेकसृष्टि अंतरराष्ट्रीय योग केंद्र रामघाट अयोध्या धाम के संयोजन में 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम की पूर्व तैयारी को दृष्टिगत एक  भव्य योगाभ्यास सत्र का कार्यक्रम  योगाचार्य डॉ चैतन्य  की अध्यक्षता में  आयोजित किया गया आज के कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व में योग का अभ्यास करने वाले आचार्यो योग साधकों  को योगा प्रोटोकॉल के अंतर्गत योगाभ्यास की  बारीकियों से परिचय कराना साथ ही साथ इस कार्यक्रम में आए हुए नए साधकों को आने वाली अंतरराष्ट्रीय योग कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित करना और उन्हें उत्साहित करना ताकि वह अपने जीवन में योगाभ्यास को लाकर अपना सर्वांगीण विकास कर सके आज के कार्यक्रम का संचालन करते हुए इं.रवि तिवारी  जी ने बताया कि किस प्रकार पूरे विश्व में योग के प्रचार प्रसार और योग के महत्व के लिए देश-विदेश में विभिन्न प्रकल्प चलाए जा रहे हैं आज 21 वी शताब्दी में लोग योग के महत्व और योग की उपयोगिता को भली-भांति समझते हुए इसे अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए उद्धत हैं योग सत्र के दौरान श्री अरविंद श्रीवास्तव जी के द्वारा निर्धारित योगा प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया गया इस कार्यक्रम में उपस्थित अयोध्या के महापौर महंत श्री गिरीश पति त्रिपाठी जी ने कहा कि विश्व शांति एवं सामंजस्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक महत्वपूर्ण कड़ी है योग की उपयोगिता तथा साथ ही साथ सरकार के द्वारा विभिन्न स्तरों पर संचालित की जा रही योग के प्रचार प्रसार से संबंधित योजनाओं के बारे में सरकार भूमिका को रेखांकित किया योग कैसे जनजागृति का माध्यम बने इसके लिए प्रयासरत रहने का संकल्प ज्ञापित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रसिद्धि योगाचार्य डॉक्टर चैतन्य ने उपस्थित सभी योग साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि 53 वर्ष के सतत योगाभ्यास का जो मूल है वह यह है कि never miss your practice even for a day आज का मनुष्य अपने आप समाज कार्य से  स्वयं को वंचित कर ले रहा है और वह अपने व्यक्तिगत कार्य करने के बाद उसमें प्रसन्नता खोजता है जबकि यह सिद्धांत है ही नहीं प्रसन्नता केवल दूसरों की सेवा करके ही प्राप्त की जा सकती है दूसरों के उत्थान में ही आपकी प्रसन्नता समाहित है कार्यक्रम में महंत गिरीश पति त्रिपाठी महापौर अयोध्या डॉक्टर चैतन्य योगाचार्य अध्यक्ष विवेक सृष्टि  प्रोफेसर संत शरण मिश्र समन्वयक योग विभाग डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय डॉ शशि भूषण राम त्रिपाठी निदेशक, क्षेत्रीय केंद्र उत्तर प्रदेश टंडन मुक्त विश्वविद्यालय अयोध्या रवि तिवारी क्षेत्रीय संयोजक विदेश संपर्क विभाग भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र उत्तर प्रदेश श्रीमती राजलक्ष्मी तिवारी सचिव वशिष्ठ फाउंडेशन ट्रस्ट अयोध्या विजय बहादुर सिंह पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन राम कुमार गुप्ता ममता श्रीवास्तव सोनी सिंह सीमा तिवारी वीरेश चंद्र वर्मा वंदना द्विवेदी विमला तिवारी पुष्कर दत्त तिवारी कपिल श्रीवास्तव राजेश मनध्यान पूनम श्रीवास्तव आदि सैकड़ों की संख्या में गणमान्य जन एवं साधकों की उपस्थिति रही

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.