Type Here to Get Search Results !

अयोध्या विश्व की सर्वोत्तम नगरी बनने के लिए है अयोध्या नगर निगम मे बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार

   
अयोध्या बनेगी सोलर स्मार्ट सिटी
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या अयोध्या को विश्व की सर्वोत्तम नगरी बनाने और रामराज्य की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परिकल्पना को साकार करने के लिए अयोध्या जिले की सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए आगामी 11 मई को कमल के फूल निशान की बटन दबाकर भारी बहुमत से जिताने की अपील उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीआईसी ग्राउंड में चुनावी जनसभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए किया। अयोध्या को सोलर स्मार्ट सिटी बनाने की योजना के साथ अन्य विकास की योजनाएं सर्वोत्तम सड़कें देश के सबसे बड़े श्री राम एयरपोर्ट मेडिकल कॉलेज आदि विकास की योजनाओं पर युद्ध स्तर से काम हो रहा है। राम लला का लगभग 500 वर्षों से बहुप्रतीक्षित विश्व का दिव्य भव्य राम मंदिर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनकर तैयार हो रहा है। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 में करेंगे। अयोध्या स्मार्ट सिटी बनेगी सोलर पैनल घरो की छातो में लगाकर बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए लगभग ₹48करोड की योजना स्वीकृत की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग अयोध्या आने से कतराते थे। वह आज यहां आने के लिए आतुर हैं। यह दुनिया की सर्वोत्तम नगरी बनने की ओर तत्पर है। जो लोग राम भक्तों को बदनाम कर रहे थे वे भी चुनाव मैदान में है। रामचरितमानस की चौपाई सब नर करें परस्पर प्रीति पूर्ण रूप से साकार हो रही है। पूरी टीम अयोध्या को बदलने में लगी है। मुख्यमंत्री उपस्थित जनसैलाब से गदगद दिखे और अयोध्या धाम के मेयर प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी को उनके  सभी साठो वार्ड पार्षदों को भारी बहुमत से जिता कर बहुमत का नगर निगम का बोर्ड बनाने की अपील जनता से हाथ उठवा कर संकल्प  दिलाकर किया। और कहा कि जिससे अयोध्या नगरी स्वच्छ एवं सुंदर बन सके राम मंदिर के भव्य दिव्य उद्घाटन के बाद पूरे देश से लाखों लाख भक्तों का जनसैलाब यहां आने को आतुर है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज जो मेयर का चुनाव लड़ा रहे हैं  वही जब उत्तर प्रदेश में 2012 में समाजवादी सरकार बनने के बाद राम जन्मभूमि मंदिर पर बम फेकने  वाले आतंकियों के मुकदमे को समाप्त करने का काम किया था परंतु न्यायालय के चलते  इसमें सफल नहीं हो पाए। मैंने सरकार में आने के बाद उत्तर प्रदेश के सभी बूचड़खाने बंद करवा दिए। बहन बेटियों को एंटी रोमियो की स्थापना करके सुरक्षा दी है। अयोध्या को नगर निगम का दर्जा देकर इसका पूरे देश में मान बढ़ाकर विकास  की इबारत  लिख  दी है। 25 करोड़ उत्तर प्रदेश की जनता को दीपोत्सव मना कर विश्व में मशहूर कर दिया है। आज यह उत्सव का प्रदेश कहां जा रहा है मथुरा में फूलों की होली काशी में दिव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा। प्रदेश की गरीब जनता को आवास शौचालय उज्जवला योजना के तहत फ्री में गैस कनेक्शन देने के साथ 15 करोड गरीब जनता को 3 वर्षों से फ्री राशन देने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है। वृद्ध  गरीब महिलाओं की पेंशन स्वजल धारा योजना स्वच्छता सफाई व्यवस्था शौचालय निर्माण आदि पर काम कर के विकास हो रहा है। रैली में भगवा टोपी और  उमडी महिलाओं की भारी भीड़ जय श्री राम भाजपा का पट्टा पहनकर जय श्री राम का नारा बुलंद करने के साथ जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे बीच-बीच में  नारे लग रहे थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने किया।कार्यक्रम को प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सांसद लल्लू सिंह विधायक वेद प्रकाश गुप्ता रामचंद्र यादव डॉ अमित सिंह चौहान मेयर प्रत्याशी गिरीश त्रिपाठी ने संबोधित करके जिले में भारी बहुमत से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने उमड़ी  भीड से हाथ उठाकर भाजपा के पक्ष में वोट देने का संकल्प दिलाया। समाजवादी पार्टी के नाराज रामलीला समिति के अध्यक्ष व्यापारी नेता मनोज जायसवाल ने मंच पर उपस्थित होकर भाजपा में अपने सहयोगी के साथ शामिल हुए कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी क्षेत्रीय अवध प्रांत प्रभारी पदम सेन चौधरी जिला अध्यक्ष संजीव सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व एमएलसी प्रत्यासी वीर भानु प्रताप सिंह कार्यालय मंत्री बबलू मिश्रा अधिवक्ता विजय शंकर पांडे विनोद जायसवाल बाबा बासुदेव सिंह दयाशंकर दुबे आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे रैली में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था काफी मुस्तैद थी 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.