Type Here to Get Search Results !

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी ने निगमों के नवनिर्वाचित महापौर से मुलाकात की


मुख्यमंत्री ने सभी से ऐसी समस्याओं के निदान पर भी जोर दिया जो सभी नगर निगमों में एक जैसी हैं इनमें सड़क पर जलभराव की स्थिति को सुधारने नाला सफाई अवैध टैक्सी स्टैंड को लेकर भी मुख्यमंत्री ने चिंता जताई साथ ही हाल ही में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनावों में नवनिर्वाचित नगर निगम मेयरों से अपने सरकारी आवास पर मुलाकात कर विजय की शुभकामनाये दी साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के विजन आत्मनिर्भर भारत' की तर्ज पर अपने-अपने नगर निगमों को भी आत्मनिर्भर बनाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री योगी ने नगर निगमों की आय बढ़ाने से लेकर क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण के साथ ही जनप्रतिनिधियों के समर्थन के साथ नगर निगमों की एक सकारात्मक छवि प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए नगर निगमों में चुनाव जीतकर आए भाजपा के मेयर आज मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात करने उनके सरकारी आवास पहुंचे। इस अवसर पर सीएम योगी ने सभी मेयरों को आवश्यक निर्देश भी दिए उन्होंने 'कुछ अच्छा' और कुछ नया करने का सुझाव दिया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.