मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब जनपद के एक गांव में हुई दर्दनाक घटना में करंट की चपेट में आने से देवर भाभी की मौत हो गई महिला आलमारी से कपड़ा निकालने गई थी उसे करंट लग गया इस दौरान उसे बचाने आए देवर की भी मौत हो गई बता दे कि अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम उछाहपाली मजरे पूरे कुर्मी में बुधवार देर रात करंट लगने से देवर और भाभी की मौत हो गई आलमारी में लगी लाइट का तार कहीं कट गया था जिसकी वजह से पहले से ही आलमारी में करंट आ गया था और वह आलमारी से चिपक गई थोड़ी देर बाद जब महिला जमीन पर गिरी तो उसकी आवाज महिला के देवर सुनील तिवारी 25 पुत्र प्रमोद तिवारी ने सुना और वह महिला को उठाने लगा। इस दौरान उसका शरीर भी आलमारी से छू गया और उसे भी करंट ने अपनी गिरफ्त में ले लिया चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने बिजली आपूर्ति बंद करके दोनों को करंट से छुड़ाया और मिल्कीपुर सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।परिजनों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है।वही पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने बताया कि 20 मई को सुनील की शादी थी शादी के पहले ही परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है बता दे कि मृत महिला खुशबू तिवारी का एक पांच साल का बेटा आरुष है जो बार-बार मां के पास पहुंचकर मां को बुलाने की कोशिश कर रहा है QAAयह नजारा देखकर लोगों के आंखों से आंसू निकल जा रहे हैं जानकारी देते हुए मिल्कीपुर क्षेत्राधिकारी आुशतोष मिश्रा ने बताया कि थाना इनायतनगर थाना क्षेत्र में दो लोगो की करंट लगने से मृत्यु की घटना में शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है
दर्दनाक हादसा दी की खुशियां मातम में बदली करंट की चपेट में आने से देवर भाभी की मौत
May 19, 2023
0
Tags