Type Here to Get Search Results !

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला सचिव वरिष्ठ पत्रकार को दिल्ली मे सम्मानित किया गया सम्मानित



दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गुर्जर आर्ट एंड कल्चर द्वारा आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेने वाले स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के वंशजों के सम्मान में एक कार्यक्रम रखा गया जिसमें देश के कौन कौने से स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के हजारों वंशजों ने हिस्सा लिया जनपद सहारनपुर से भी स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के वंशजों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया गंगोह ब्लॉक के गांव ढायकी निवासी स्वतंत्रता संग्राम सैनानी चौधरी पवन सिंह प्रमुख के पौत्र विपिन चौधरी स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्वर्गीय चौधरी प्रताप सिंह नारायणपुर के पौत्र हरीश पंवार सहित कई स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के वंशजों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।कार्यक्रम आयोजकों ने स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के वंशजों को क्रांति चक्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्वर्गीय चौधरी पवन सिंह प्रमुख के पुत्र विपिन चौधरी ने कार्यक्रम से लौटने के बाद बताया कि बड़ा ही भव्य कार्यक्रम था और जिस तरीके से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों को कार्यक्रम आयोजकों के द्वारा सम्मान दिया गया उससे उन्हें भी बड़े गर्व की अनुभूति हुई विपिन चौधरी ने कहा कि दिल्ली के एक बहुत बड़े मंच पर उन्हें भी कभी सम्मान मिलेगा इसकी उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल और केवल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे उनके बाबा जी स्वर्गीय चौधरी पवन सिंह प्रमुख की देन है उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों ने बड़े कष्ट सहकर अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाने का काम किया है हमें हर समय हर वक्त अपने स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को याद रखना चाहिए

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.