Type Here to Get Search Results !

हिन्दी दैनिक जनमोर्चा के संपादक बरिष्ट पत्रकार शीतला सिंह का निधन


मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या जनमोर्चा हिन्दी दैनिक के वरिष्ठ पत्रकार एवं सम्पादक श्री शीतला सिंह 94 वर्ष का आज दोपहर लगभग 3ः30 बजे जिला चिकित्सालय में निधन हो गया श्री सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे जिनका इलाज घर से ही चल रहा था इनके निधन पर जनपद अयोध्या के कई पत्रकारों ने श्री शीतला सिंह को पत्रकारिता क्षेत्र का एक स्तम्भ बताया श्री सिंह यश भारती पुरस्कार से सम्मानित भी हुये है तथा भारत प्रेस परिषद के सदस्य भी रहे है तथा आजीवन जनमोर्चा के सम्पादक रहे एवं श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष पद को सुशोभित किया है जिला सूचना कार्यालय में उप निदेशक सूचना डा मुरलीधर सिंह ने श्री सिंह के निधन शोक संवेदना व्यक्त करते हुये अपनी श्रद्वांजलि अर्पित किया। कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति श्रद्वासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी श्री मयंक तिवारी अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार वर्मा लेखाकार श्री अवधेश कुमार जायसवाल प्रचार सहायक श्री ऋषि सैनी कम्प्यूटर आपरेटर राजित राम वर्मा सहायक राम जी मौर्य अनुसेवक विजय यादव निरंजन यादव आदि उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.