गांव चन्देना कोली में ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के विरुद्ध नाराजगी जाहिर करते हुए बिजली घर पर धरना प्रदर्शन किया मंगलवार को गांव चन्देना कोली में विगत सप्ताह से बिजली की भारी किल्लत से परेशान होकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने विद्युत विभाग अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बिजली घर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया ग्रामीणों ने बताया कि विगत सप्ताह तेज तूफान आने के कारण ट्रांसफार्मर पर लगे विद्युत तार टूट गए थे जिसके कारण ग्रामीण पानी को तरस रहे हैं और भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है लेकिन विद्युत अधिकारी आंखें मूंदे हुए हैं उन्होंने रोष प्रकट करते हुए बताया कि कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है जिसके कारण ग्रामीण तमाम समस्याओं का सामना करते हुए एक सप्ताह से अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर हैं इसलिए ग्रामीणों को मजबूर होकर बिजली घर पर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है इस दौरान अरविंदअशोक कुमार संजय विकास भगत मोनू विक्की रवि सोनू ऋषिपाल अमित कल्लू के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने विद्युत विभाग अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए रोष प्रकट किया उधर एसडीओ शहादत का कहना है कि भारी तूफान के कारण विद्युत लाइनों को भारी क्षति का सामना करना पड़ा है जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हुई उन्होंने ग्रामीणों को जल्द ही विद्युत लाइन संचालित करने का आश्वासन दिया इसके अलावा जेई राजकिशोर ने बताया कि विद्युत लाइन को सुचारु रुप से संचालित कर दिया गया है
बिजली की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन
May 23, 2023
0
Tags