नगर के मेन बाजार के गांधी इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नकुड उपजिलाधिकारी अंजय कुमार अम्बष्ट ने अबेहटा नगर पंचायत के नवनिर्वाचित चेयरमैन रेशमा नईम व सभासद मुसर्रत कुरैशी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई इस अवसर पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे सपा निवर्तमान प्रदेश सचिव चौधरी रुदसैन देहात विधायक आशू मलिक रालोद के जिलाध्यक्ष राव केसर सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद,हाजी सलीम आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया शपथ ग्रहण करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित चेयरमैन रेशमा नईम ने कहा कि नगर की जनता ने मुझ पर जो भरोसा जताया है जनता की उम्मीदों पर खरा उतर कर नगर में विकास कराना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी विकास कराने में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा हर वर्ग के गरीब लोगों को सरकार से आने वाली योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा इस दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद लेखा लिपिक देवेन्द्र कुमार त्यागी राकेश छलेरिया खालिद अहमद सुधीर मित्तल यशपाल सिंह अब्दुल जब्बार सुभाष कुमार जहांगीर अंसारी सोनू कोरी सुभाष कश्यप अंजय कश्यप श्याम सिंह कोरी आनंद कुमार सेठ पाल कश्यप राजकुमार चांद मियां हाजी गयूर अहमद भारी संख्या में लोग मौजूद है
अबेहटा में नवनिर्वाचित चेयरमैन रेशमा नईम को नकुड उपजिलाधिकारी ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
May 27, 2023
0