Type Here to Get Search Results !

CBI कर्नाटक के डीजीपी एवं कांगड़ा के प्रवीण सूद बने सीबीआई निदेशक

परागपुर के रहने वाले एवं कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक आईपीएस प्रवीण सूद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो सीबीआई के निदेशक नियुक्त किए गए हैं उनका जन्म शिमला में हुआ था कर्नाटक कैडर के 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा आईपीएस अधिकारी सूद का कार्यकाल दो साल का होगा अश्वनी कुमार शर्मा के बाद वह हिमाचल मूल के दूसरे निदेशक नियुक्त किए गए हैं सीबीआई के निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल 25 मई को अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं  कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने रविवार को जारी आदेश में कहा कि आईपीएस अधिकारी प्रवीण सूद की केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई के निदेशक के तौर पर नियुक्ति को सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति दे दी गई है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सीबीआई के नए निदेशक के चयन के लिए उच्चस्तरीय समिति की बैठक शनिवार को हुई थी इसी में प्रवीण सूद का नाम तय हो गया था प्रवीण सूद दिल्ली आईआईटी के छात्र रहे हैं वह सीबीआई के निदेशक के पद पर मई 2025 तक बने रहेंगे जोगिंदर सिंह 31 जुलाई 1996-जून 30 1997और डीआर कार्तिकेयन 31 जनवरी 1998 31 मार्च 1998 के बाद सूद सीबीआई निदेशक के रूप में नियुक्त होने वाले कर्नाटक कैडर के तीसरे आईपीएस अधिकारी हैं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रवीण सूद को सीबीआई निदेशक के रूप में नियुक्ति के लिए बधाई दी है पीएम और सीजेआई ने जताई सहमति, कांग्रेस ने किया विरोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी वाली तीन सदस्यीय समिति ने सीबीआई निदेशक का चयन किया पीएम मोदी और चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ सूद के नाम पर सहमत थे जबकि चौधरी ने उनके नाम पर आपत्ति जताई निदेशक पद के लिए चुने गए नामों की सूची में सूद ही सबसे वरिष्ठ थे इसी आधार पर पीएम और सीजेआई ने उनके नाम पर सहमति जताई चौधरी ने बैठक में सूद के खिलाफ अपनी दलीलें रखी उनका कहना था कि सूद आईपीएस अधिकारियों के उस पूल का हिस्सा नहीं थे जो केंद्र में डीजीपी स्तर पर सेवा के योग्य हों डीके शिवकुमार के आरोपों के बाद सुर्खियों में आए थे डीजीपी प्रवीण सूद मार्च में उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया था कि वह भाजपा सरकार की शह पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज कर रहे हैं उन्होंने सूद की गिरफ्तारी की भी मांग की थी डीके शिवकुमार कर्नाटक में कांग्रेस को शानदार जीत दिलाने के बाद मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल हैं

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.