नीमच ग्राम नवलपुरा में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा हो रही है नागदा मेनारिया परिवार द्वारा आयोजित इस कथा का वाचन भागवताचार्य पूजा मेनारिया जावदा राज द्वारा किया जा रहा है कथा के छठवें दिन बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण व रुक्मणि के विवाह का प्रसंग आया इसमें सभी श्रद्धालु पुष्पवर्षा करते हुए बाराती बने व भगवान के विवाह में शामिल हुए भगवान श्रीकृष्ण ने जब विवाह की रस्में निभाई तो सभी श्रद्धालु इस दुर्लभ क्षण को एकटक निहारते हुए मंत्रमुग्ध हो गए कथा में कन्यादान अक्रुरजी कृष्णसुदामा चरित्र मामा कंस वध भक्ति की महिमा सहित अन्य प्रसंग संगीतमय रूप में प्रस्तुत किए भागवताचार्य पूजा मेनारिया व आरती मेनारिया ने कथा के दौरान मेरे बांके बिहारीलाल मेरी सखियों मुझे मेहंदी लगा दो आज मेरे श्याम की शादी है ऐ री सखी मंगल गाओ री तेरी मोर छड़ी के आगे सहित कई भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी इससे आसपास का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया इस अवसर पर शिवदयाल नागदा लक्ष्मीचंद शर्मा पंडित घीसालाल नागदा प्रेम सिंह भारद्वाज औंकारलाल नागदा प्रेमसुख नागदा प्रकाशचंद्र नागदा रामदयाल सुथार शिवकुमार पाटीदार मुरारीलाल नागदा मनोहर नागदा गजानंद मेहता इंदौर घनश्याम नागदा विजय नागदा सागरमल नागदा विशाल मेनारिया राजू नागदा पूजा भारद्वाज शंभूलाल नागदा कैलाश नागदा अभिषेक नागदा लंकेश पंडित अम्बालाल पाराशर प्रमोद नागदा अक्षय नागदा दशरथ नागदा सुशील नागदा भावना भारद्वाज महावीर नागदा धीरज नागदाआरती मेनारिया परशुराम सेना नीमच तहसील अध्यक्ष महावीर नागदा नितेश नागदा पुष्कर नागदा पंडित हरिओम मेनारिया दीपक नागदा कपिल नागदा पंडित शुभम नागदा बटुक गुड्डी बाई भारद्वाज मनीषा नागदा सहित अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे आज होगा कथा का समापन भागवत कथा का समापन आज गुरुवार 08 जून 2023 को होगा इससे पूर्व गुरुवार को सुबह 07:15 बजे हवन किया जाएगा इसके बाद सुबह 10 बजे से ही भागवत कथा होगी जो धीरे धीरे समापन की ओर बढ़ेगी इसके बाद शाम 04 बजे से महाप्रसादी रखी गई है आयोजक परिवार द्वारा सभी श्रद्धालुओं से इस महाप्रसादी को ग्रहण करने की अपील की है
श्रद्धालु बने बाराती हुआ भगवान श्रीकृष्ण रुक्मणि विवाह
June 07, 2023
0
Tags