(मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्य) जिलाधिकारी नितीश कुमार ने राजर्षि दशरथ स्वशासी राजकीय महाविद्यालय दर्शन नगर के चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों कक्षों एवम् चिकित्सालय परिसर में स्थित आवासीय भवनों का निरीक्षण किया इस दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सालय परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने हेतु संबंधित कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया उन्होंने संबंधित जेई व एक्सईएन को भी कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने हेतु निर्देश दिए इस दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सालय के पुराने भवनों के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर साफ सफाई एवं भवन की स्थिति का जायजा लिया तथा अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड को चिकित्सालय के पुराने भवन विभिन्न वार्डों शौचालयों में कमियों का मरम्मत कराने दूर करने हेतु आकलन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए जिससे चिकित्सालय को और जन उपयोगी बनाया जा सके इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज को चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए उन्होंने चिकित्सालय के संपूर्ण परिसर में भी साफ सफाई सुनिश्चित रखने हेतु निर्देशित किया इस अवसर पर सीएमएस मेडिकल कॉलेज एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड कर रही संस्था के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे
जिलाधिकारी ने राजर्षि दशरथ स्वशासी राजकीय महाविद्यालय दर्शन नगर का किया निरीक्षण
June 02, 2023
0