कस्बे में छ लड़कियों के एक गिरोह द्वारा कई घंटों तक धन उगाही करना चर्चा का विषय बना रहा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़कियों को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया मंगलवार को तल्हेडी बुजुर्ग कस्बे में सुबह के समय रेलवे रोड चौधरी मार्केट और सर्विस रोड पर छ लड़कियों का एक गिरोह कस्बे में पैसे की उगाही करता नजर आया वह प्रत्येक आदमी को अलग अलग समस्याएं बताकर पांच सो रूपए की मांग करती जिसके उपरांत जो कुछ भी मिल जाता उन्हे लेकर एक कागज पर उस आदमी के हस्ताक्षर करवाती और चली जाती करीब चार घंटे तक यही प्रकरण लगातार चलता रहा जिसके बाद लोगों को शक हुआ और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी सूचना पाकर पुलिस ने उन सभी लड़कियों को कस्बे से पनियाली रोड पर बाइक सवारों और गाड़ियों के चालकों से धन उगाही करते हुए पकड़ लिया और चौकी पर ले गई पुलिस की पूछताछ के दौरान उन युवतियों ने अपना नाम मधु पुत्री नरेश बबली पुत्री उमाशंकर अंजलि पुत्री रामप्रसाद पूजा पुत्री साधु अनीता पुत्री गोविंद और टीना पुत्री पप्पू निवासी जोधपुर पाली राजस्थान बताया लेकिन पुलिस द्वारा आईडी प्रूफ मांगने पर उन्होंने नहीं है कहकर साफ इंकार कर दिया और पुलिस का कोई भी जवाब देने में वह अक्षम नजर आई कुछ देर पूछताछ करने के उपरांत पुलिस ने उन सभी लड़कियों को पैसे की उगाही ना करने के लिए सख्त हिदायत दी और अपने घर जाने के लिए समझाया
लोगों से पैसे की उगाही करती युवतियों को पुलिस ने दी हिदायत
June 14, 2023
0
Tags