तल्हेडी बुजुर्ग गांव सरसीना स्थित गौशाला में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में देवबंद उप जिलाधिकारी संजीव कुमार ने वृक्षारोपण किया इसके अलावा नेपियर घास का बीज दान करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर सहारनपुर जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के निर्देशानुसार देवबंद उप जिला अधिकारी संजीव कुमार और खंड विकास अधिकारी अम्बरीश कुमार द्वारा गांव सरसीना स्थित गौशाला में करीब एक एकड़ भूमि में नेपियर घास की बुवाई करते हुए गौशाला प्रांगण में पर्यावरण को साफ स्वच्छ बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण किया गया इस दौरान एसडीएम संजीव कुमार ने बताया की गौशाला में लगातार पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है जिसके लिए उपयुक्त मात्रा में घास की पैदावार हेतु नेपियर घास की बुवाई की गई है उन्होंने बताया कि यह घास की पैदावार करीब 3 से 4 वर्ष तक बनी रहेगी जिससे पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था उचित मात्रा में उपलब्ध होगी उप जिलाधिकारी द्वारा गौशाला में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को घास की देखरेख के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए इस अवसर पर गांव साखन कला निवासी कुलबीर सिंह पुत्र रामपाल सिंह ने 4 कुंटल और अमित कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासी सुहागिनी ने लगभग 3 कुंतल नेपियर घास का बीज दान किया जिससे प्रभावित होकर देवबंद एसडीएम ने दोनों किसानों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अम्बरीश कुमार नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार लेखपाल सावेज खान ग्राम पंचायत सचिव हिमांशु कुमार सरसीना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सचिन सैनी ग्राम प्रधान सुहागिनी के साथ गौशाला में कार्यरत कर्मचारी उपस्थित रहे
पर्यावरण दिवस पर उपजिलाधिकारी ने गौशाला में किया वृक्षारोपण
June 05, 2023
0
Tags