Type Here to Get Search Results !

बाबा विश्वनाथ पीजी कॉलेज के प्रबंधक दिग्विजय सिंह के पुत्र अभय सिंह का नीट में हुआ चयन


(मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या)बाबा विश्वनाथ शिक्षन प्रक्षिक्षण संस्थान लुत्फा बाद बछौली बीकापुर के प्रबंधक दिग्विजय सिंह बुक्कू के पुत्र अभय सिंह निवासी मलेथू कनक बीकापुर ने नीट की परीक्षा पास कर जिले और अपने गांव का नाम किया हैं  दिग्विजय सिंह (बुक्कू) के पुत्र अभय सिंह ने नीट 2023 की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिजनों सहित जिले का नाम रौशन किया है उनकी सफलता से परिवार सहित पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है परीक्षा उत्तीर्ण करने का श्रेय अभय ने अपने बड़े भाई सुमित सिंह को दी है उन्होंने प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल की है 7 मई 2023 को संपन्न हुई नीट परीक्षा का रिजल्ट 13 जून  को आया इसमें मलेथू कनक  गांव के अभय सिंह ने 720 में 651 अंक प्राप्त किया है उन्हें आल इंडिया रैंक मे 6788 वां स्थान प्राप्त हुआ है अभय ने हाईस्कूल 2021 व इण्टर की परीक्षा वर्ष 2023 में  प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की इसके पहले ही वह नीट की तैयारी में जुट गये अपनी सफलता को लेकर अभय का कहना है कि इसमें उनकी मेहनत के साथ उनके बाबा दादी व बड़े पापा और बड़े भैया का आशीर्वाद रहा है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.