मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या महिलाओं की सुरक्षा और स्वालंबन के लिए शासन के निर्देश पर पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत गांव गांव जागरूकता गोष्ठी आयोजित की जा रही है इसी क्रम में सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा की विस्तृत जानकारी दी गई मिशन शक्ति अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर महिला सुरक्षा महिला सम्मान महिला स्वावलंबन को दृष्टिगत रखते हुए बीकापुर कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर जय किशोर अवस्थी महिला उपनिरीक्षक पूजा राज उपनिरीक्षक प्रियंका वर्मा ने पुलिस टीम के साथ कोड़रा असकरनपुर मुमारिच नगर समेत करीब आधा दर्जन गांव में महिलाओं को चौपाल लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही उनके निमित्त विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी सब इंस्पेक्टर जय किशोर अवस्थी ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा तमाम नियम कानून बनाए गए हैं जिनकी जानकारी रखना चाहिए जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल करना चाहिए उन्होंने घरेलू हिंसा तथा उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया बालिकाओं एवं स्कूली छात्राओं को छेड़छाड़ के विरुद्ध शिकायत करने के लिए प्रोत्साहित किया और बताया कि शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाता है सरकार द्वारा चलाई जा रही 1090 योजना हो या फिर छात्राओं को स्कूलों में मिलने वाली निशुल्क शिक्षा थानों में स्थापित की गई महिला हेल्प डेस्क साइबर सेल प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना निराश्रित महिला पेंशन योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में जागरूक किया और किसी भी परिस्थिति में बिना झिझक के महिला हेल्प डेस्क से हर समय मदद लेने की अपील की और बताया कि जरूरत पड़ने पर शिकायतकर्ता की पहचान भी गोपनीय रखी जाती है कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान शशिकांत मिश्रा आशा देवी रजिया परवीन मोहम्मद अशरफ सहित तमाम लोग मौजूद रहे
बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा और स्वालंबन के लिए किया गया जागरूक
June 26, 2023
0