Type Here to Get Search Results !

गांव मनोहरपुर में किसान सम्मान निधि कैंम्प का आयोजन





 क्षेत्र के गांव के गांव मनोहरपुर में पी एम किसान लाभार्थी संतृप्तीकरण अभियान के अंतर्गत चौपाल का आयोजन किया गया इस दौरान क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा किसानों को लाभान्वित करने वाली योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई शुक्रवार को पीएम किसान लाभार्थी संतृप्तीकरण अभियान के तहत तल्हेडी बुजुर्ग क्षेत्र के गांव मनोहरपुर में चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें देवबंद उप जिलाधिकारी संजीव कुमार,लेखपाल सावेज खान और नागल कृषि विभाग से हरनन कुमार शामिल हुए इस दौरान उप जिला अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ हर पात्र किसान को मिले यही सरकार की प्राथमिकता है इसीलिए सरकार द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में किसान चौपालों का आयोजन कर विशेष अभियान चलाया गया है जिसमें पात्र किसानों को इस योजना से जोड़ा जा रहा है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिन किसानों को योजना का लाभ मिल रहा है उनके लिए भी ईकेवाईसी भूमि सत्यापन एवं आधार को एनपीसीआई में लिंक कराना अत्यंत आवश्यक है अत आप इन सभी कार्यों को कैंम्प में करा सकते हैं इसके पश्चात ही आपको आने वाली क़िस्त का लाभ प्राप्त हो सकेगा देवबंद उप जिलाधिकारी द्वारा वहां पर मौजूद अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिए गए।इस दौरान लेखपाल सावेज खान ने बताया कि जन सेवा केंद्र पर पंजीकरण कराते वक्त बेनिफिशियरी स्टेटस नो दिखाई दे तो अपनी भूमि की नकल लेखपाल को दे ताकि हम उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कराने में सहयोग कर सके उन्होंने बताया कि आगामी 5 जून को गांव सरसीना में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और योजना से वंचित रहे पात्र किसानों को इस योजना से जोड़ा जाएगा कार्यक्रम में नागल कृषि विभाग से हरनन कुमार ने भी किसानों की समस्याओं का निस्तारण करते हुए महत्वपूर्ण जानकारिया दी इस अवसर पर ग्राम प्रधान बाबूराम और गांव के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.