Type Here to Get Search Results !

सनातन सेवा संस्थान के तत्वाधान में गोष्ठी एवं तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम संपन्न


(मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या) विश्व  पर्यावरण दिवस के पूर्व संध्या पर सनातन सेवा संस्थान श्री राघवकुंज अयोध्या के तत्वाधान मे संस्थान के अध्यक्ष समृति शरण के संयोजन में आज दिनांक 4 जून रविवार को दोपहर 12बजे राम वाटिका धर्मशाला दिगंबर अखाड़ा में गोष्ठी  एवं तुलसी पौधा वितरण का भव्य आयोजन संपन्न हुआ मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे भाजपा नेता विशाल मिश्रा ने कहा आज मनुष्य प्रकृति के महत्व को कम करने में लगा हुआ है आज मनुष्य के हर कार्य से प्रकृति पर नकारात्मक प्रभाव पढ़ रहा है आज हवा पानी और मृदा प्रदूषित हो गई है मनुष्य लगातार पेड़ पौधों को काटता ही जा रहा है जिससे इस प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है जंगलों तालाबों नदियों एवं समुद्रों में कचरा फेंक दिया जाता है जिससे इनकी सुंदरता के साथ साथ इनकी उपयोगिता भी कम हो गई है आज कारखानों एवं वाहनों से भी प्रदूषण बढ़ता ही चला जा रहा है आज हम सभी को इस पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है हम सभी को मिलकर इस पर्यावरण को बचाने की जरूरत है यदि यह पर्यावरण ख़त्म होगा तो हम सभी का जीवन भी ख़त्म हो जाएगा।हमें पर्यावरण के महत्व के प्रति लोगों को और अधिक जागरूक करने की जरूरत है हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए और जितना हो सके उतना कम पेड़ पौधों को काटना चाहिए संस्थान के अध्यक्ष समृति शरण ने कहा सुखी व स्वस्थ जीवन के लिए प्रकृति की सुरक्षा और पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है इसी उद्देश्य से प्रतिवर्ष 5जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है पर्यावरण को लेकर लोगों को जागरूक किया जाता है और पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है भाजपा मंडल अध्यक्ष बाल कृष्ण वैश्य ने कहा हम सभी भोजन एवं पानी के लिए इस पर्यावरण पर ही निर्भर करते है इस पर्यावरण से हमें विभिन्न प्रकार के खनिज पदार्थ भी प्राप्त होते है यह पर्यावरण में कईं तत्व होने के साथ साथ काफी सुंदर भी है इसमें नदियाँ तालाब जंगल पर्वत एवं समुद्र भी है जो अपने आप में ही बहुत सुंदरता बटोरे हुए है इसमें शुद्ध हवा एवं पानी है इस पृथ्वी पर विभिन्न प्रजातियों के जीव जंतु रहते है यह पर्यावरण ही हम जीव जन्तुओं के जीवन को संतुलन बनाए रखता है गोष्टी के अन्त में आये हुए अतिथियों ने मौजूद सैकड़ो लोगो को संस्थान की तरफ से तुलसी पौधा का वितरण किया गया संस्थान से जुड़े पदाधिकारी बालमुकुंद पाडे सिद्दार्थ श्रीवास्तव अर्पित श्रीवास्तव चन्द्र मणि पाडेंय संस्थान के अध्यक्ष स्मृति  शरण के अगुवाई मे आये हुए अतिथियों को माला पहनाकर अंगवस्त्र भेजकर स्वागत किया एवं आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से पार्षद अंकित त्रिपाठी दीप चन्द्र राही शैलेन्द्र अवस्थी दुर्गेश दास अल्पना पाडें शालू पाडेय नेहा पाडे विपुल सिंह,एस आई रंजीत यादव आदि शामिल रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.