Type Here to Get Search Results !

मृत मोर का बन कर्मियों ने सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार



मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या  भीषण गर्मी के चलते पशु पक्षी भी हीटस्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं विकासखंड बीकापुर क्षेत्र के गंगा तिवारी का पुरवा सूरा सराय गांव में देवशरन तिवारी के मकान के सामने मंगलवार सुबह अचानक अत्यधिक गर्मी की वजह से एक राष्ट्रीय पक्षी मोर अचानक चक्कर आने से मूर्छित होकर गिर पड़ा और कुछ देर बाद मोर की मौत हो गई गांव निवासी अध्यापक आदर्श तिवारी द्वारा सूचना वन विभाग को दी गई मौके पर पहुंचे वन कर्मी बबलू शर्मा और राकेश कुमार मोर के शव को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया गया वन विभाग के बीट प्रभारी बबलू प्रसाद ने बताया कि मोर के शव को वन विभाग की बासुदेवपुर में स्थित नर्सरी में सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.