Type Here to Get Search Results !

खेल के जरिए फिर सक्रिय हुए बसपा के पूर्व विधायक

(मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या) जनपद की राजनीति में बड़ी भूमिका निभा चुके बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक जितेन्द्र सिंह बबलू एक बार फिर जिले की सियासत में सक्रिय हो गए हैं राजधानी लखनऊ में डेरा जमाने वाले पूर्व विधायक ने जिले में अपनी राजनीति पहचान को पुन स्थापित करने के लिए इस बार क्रिकेट प्रतियोगिता को आधार बनाया है श्री सिंह अपने दिवंगत पिता स्व. इच्छाराम सिंह के नाम से कैनवस बॉल ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता कराने जा रहे हैं लेकिन प्रतियोगिता का आयोजक उन्होंने अपने पुत्र सूर्य प्रताप सिंह सूर्या को बनाया है पूर्व विधायक जितेन्द्र सिंह बबलू काफी लम्बे समय बाद गुरुवार को प्रेस से मुखातिब हुए। उन्होंने सिविल लाइन स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में एक अक्टूबर से शुरू होने वाली कैनवस बाल जनपद स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता की जानकारी दी उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक होगी जिसमें 20 सितम्बर तक टीमों की इंट्री ली जाएगी प्रतियोगिता में केवल जनपद अयोध्या की ही टीमें प्रतिभाग करेंगे प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख व उप विजेता को 51 हजार रुपए नकद दिए जाएंगे तृतीय पुरस्कार 21 हजार व चतुर्थ पुरस्कार 11 हजार रुपए दिया जाएग इस मौके पर उन्होंने ट्राफी का अनावरण भी किया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.