पशुओं को भयंकर बीमारी गला घोटू से बचाने के लिए पशु चिकित्सालय विभाग ने टीकाकरण अभियान चलाया शुक्रवार को पशुपालन चिकित्सा विभाग द्वारा पशुओं में चल रही गला घोटू बीमारी को नियंत्रण में करने के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय अधिकारी डॉ राहुल के नेतृत्व में पशुपालन विभाग टीम द्वारा गांव तल्हेडी बुजुर्ग में टीकाकरण अभियान चलाया गया इस दौरान डॉ राहुल ने ग्रामीणों को पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए बताया की सभी लोग पशुओं को साफ स्वच्छ रखें व समय पर टीकाकरण जरूर करवाएं जिससे पशुओं का भयंकर बीमारी से बचाव किया जा सके उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में अनेक प्रकार की बीमारियां पशुओं में आती है जो पशुओं के लिए जानलेवा साबित हो सकती है इसलिए सभी लोग समय पर टीकाकरण जरूर करवाएं और पशुओं की देखभाल करें टीकाकरण अभियान के दौरान फार्मासिस्ट बृजेश कुमार वैक्सीनेटर सौरभ नौटियाल डॉ विनोद डॉ रणवीर और सहायक दीपक पाल मौजूद रहे
पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए चलाया टीकाकरण अभियान
June 02, 2023
0
Tags