Type Here to Get Search Results !

गांव सरसीना में पहाड़ों से भटक कर आए हिरण को आवारा कुत्तों ने नोचकर उसकी जीवन लीला समाप्त कर दी,ग्रामीणों ने मृतक हिरण को वन विभाग के सुपुर्द किया


शुक्रवार को देर शाम एक हिरण पहाड़ी जगलो से भटक कर नागल क्षेत्र के गांव सरसीना में आ गया जिसे देखकर गांव के आवारा कुत्तों ने उस हिरण को पकड़ लिया और बुरी तरह नोचने लगे जिसके उपरांत हिमांशु त्यागी और अन्य ग्रामीणों ने लाठी डंडों का प्रयोग कर हिरण को जबरदस्ती कुत्तों के चंगुल से छुड़वाया लेकिन हिरण बुरी तरह जख्मी हो गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई वहां पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी मामला संज्ञान में आते ही वन विभाग अधिकारियों ने गाड़ी भेजी और हिरण के शव को ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कराया इस पूरे प्रकरण के दौरान पता चला कि वन विभाग के पास अपना कोई विभागीय साधन नहीं है जिसके चलते वन विभाग के द्वारा की गई किराये की गाड़ी क़रीब एक घंटा देरी से पहुंची जिसके फलस्वरूप हिरण ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.