Type Here to Get Search Results !

मिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों पर समाधान दिवस में पेश हुए 75 मामले


मिल्कीपुर से अरविंद तिवारी की रिपोर्ट मिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों कुमारगंज खंडासा और इनायतनगर पर आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्र से 75 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की। जिनमें एक दर्जन मामलों का निस्तारण मौके पर थाना प्रभारियों द्वारा करा दिया गया शनिवार को कुमारगंज थाने पर क्षेत्राधिकारी आशीष निगम की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्र से 17 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की जिनमें 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया इनायत नगर थाने पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक ब्रह्म दत्त पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्र से 30 लोगों ने अपनी शिकायते पेश की। जिनमें से मौके पर मात्र एक मामले का ही निस्तारण हो सका वही खंडासा थाना पर तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस मेे थाना क्षेत्र से 28 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की जिनमें 5 मामलों का निस्तारण मौके पर कराया गया थाना समाधान दिवस में प्रस्तुत राजस्व व पुलिस विभाग से संबंधित जिन मामलों का त्वरित निस्तारण नहींं हो सका उन्हेंं निस्तारित किए जाने हेतु राजस्व एवं पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीमें गठित कर समयावधि के भीतर निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया गया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.