Type Here to Get Search Results !

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे के नेतृत्व में महंगाई के विरोध में किया गया प्रदर्शन


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे व महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के नेतृत्व मे  महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि आज फल तथा सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि के कारण आम जनमानस परेशान है उन्होंने कहा आज भाजपा के मंत्री और नेता कहां हैं जो गैस सिलेंडर टमाटर और प्याज के लिए महंगाई के नाम पर रोज प्रदर्शन करते थे क्या आज उनको महंगाई  नहीं दिख रही है उन्होंने कहा आज प्रदेश में महंगाई इतनी  चरम सीमा पर है कि गरीब मध्यम वर्गीय परिवार इस महंगाई से त्रस्त है भाजपा का कोई भी नेता मंत्री इस महंगाई से आम जनता को निजात दिलाने के लिए किसी प्रकार की बात नहीं कर रहा है उन्होंने कहा आज प्रदेश में भ्रष्टाचार लूट अपनी चरम सीमा पर है और गरीब जनता इसमें ठगी और छली  जा रही है जनता इसका जवाब आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में देगी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता से बाहर करने का काम करेगी  महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा आज बढ़ती हुई महंगाई को लेकर आम जनता इतनी त्रस्त है कि वह अपने को ठगा और छला महसूस कर रही है आज प्रदेश में भाजपा की सरकार केवल खोखले वादे कर जनता को मूर्ख बना रहीं है जनता इसका जवाब आने वाले लोकसभा चुनाव में देगी महानगर प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया कि इस मौके पर महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम उपाध्यक्ष श्री चंद यादव पूर्व प्रमुख राम अचल यादव महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल रियाज अहमद टेनी जिला सचिव गौरव पांडे अंसार अहमद बब्बन शिक्षक सभा जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह वीरेंद्र गौतम शाहबाज लकी संटी तिवारी आदि लोग मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.