मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या साकेत महाविद्यालय के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद वर्मा जी की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर छात्र संघ भवन पर छात्र छात्राओं एवं छात्र संघ के पदाधिकारियों ने पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया तत्पश्चात छात्रसंघ भवन सभागार में उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया वक्ताओं ने उनको एक कर्मठ निडर एवं छात्र हितों के लिए सदैव समर्पित रहने वाला छात्र नेता बताया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि छात्र राजनीति में स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद वर्मा के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता स्व0 वर्मा का हम लोगों के बीच में ना रहना छात्र राजनीति के लिए अपूर्णनीय छति है आज श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अवसर पर स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद वर्मा की पत्नी डॉ चंदा वर्मा मौजूद रही और उन्होंने पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि वो हमारे ऊपर जो जिम्मेदारी छोड़ गए हैं उसे हम पूरा करने का कार्य करेंगे कार्यक्रम में मुख्य से छात्र नेता संतोष वर्मा उमा शंकर वर्मा पूर्व मंत्री अधिवक्ता अजय यादव ग्राम प्रधान विनय वर्मा छात्र नेता विवेक पटेल पत्रकार वासुदेव यादव सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं सहित बहुत से गणमान्य लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का आयोजन और संचालन वरिष्ठ नेता एवं शिक्षक अरुण प्रकाश वर्मा बबलू ने किया जिसका आयोजन लगातार 17 वर्षों से अरुण प्रकाश वर्मा द्वारा अनवरत किया जाता रहा है
शिद्दत से याद किए गए छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद वर्मा
July 07, 2023
0