Type Here to Get Search Results !

रविवार को नहाते समय यमुना में डूबे युवक का सोमवार शाम तक नही लगा सुराग तलाश जारी


गंगोह रविवार को गंगोह के मोहल्ला इलाहीबख्श निवासी 18 वर्षीय आस मोहम्मद उर्फ आशु पुत्र रिजवान यमुना में नहाते समय पानी के तेज बहाव में बह गया था ग्रामीणों और पुलिस ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नही लग सका था रात में तलाश का काम बंद कर दिया गया था सोमवार सुबह युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम अपनी नाव के साथ यमुना नदी पर पहुंच गई टीम लगातार यमुना में घूम घूम कर आस मोहम्मद की तलाश कर रही है लेकिन सोमवार शाम तक उसका कोई सुराग नही लग सका था गमजदा परिजन और रिश्तेदार भी घटना के बाद से ही आस मोहम्मद के इंतजार में यमुना पटरी पर ही डेरा डाले हुए हैं

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.